कौंच: ट्रांसफार्मर फुंकने से 5 दिन से अंधेरे में डूबा असूपुरा गांव, गौशाला संचालन भी प्रभावित, ग्रामीणों ने SDM से की शिकायत
Konch, Jalaun | Jun 1, 2026 कोंच विकासखंड के ग्राम असूपुरा में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पिछले चार-पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है, बिजली न होने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पेयजल, घरेलू कार्यों और बच्चों की पढ़ाई में परेशानी हो रही है, वहीं गौशाला की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुई है, ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 10 बजे एसडीएम कोंच हेमंत पटेल से शिकायत कर समाधान की मांग की है।