Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

⏩लालपुर सामुदायिक भवन में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ ⏩विधायक बांधवगढ़ ने नागरिकों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील ⏩ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद उमरिया द्वारा वार्ड क्रमांक 3 स्थित लालपुर सामुदायिक भवन में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। ⏩ शिविर का उद्घाटन बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। ⏩ नगर पालिका उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव ने भी लोगों से बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचने तथा उपलब्ध सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। ⏩शिविर के दौरान अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेनगुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ⏩ जन कल्याण शिविर में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा 111 जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं। नागरिक अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह शिविर 12 जून से 14 जून तक संचालित होगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर ने शिविर के उद्देश्यों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों को एक ही स्थान पर शासन की अनेक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय की बचत होगी। @cmmadhyapradesh @jansamparkmp #jankalyanshivir #umaria #उमरिया

42 views | Umaria, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

MORE NEWS

⏩लालपुर सामुदायिक भवन में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ ⏩विधायक बांधवगढ़ ने नागरिकों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील ⏩ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद उमरिया द्वारा वार्ड क्रमांक 3 स्थित लालपुर सामुदायिक भवन में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। ⏩ शिविर का उद्घाटन बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। ⏩ नगर पालिका उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव ने भी लोगों से बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचने तथा उपलब्ध सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। ⏩शिविर के दौरान अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेनगुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ⏩ जन कल्याण शिविर में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा 111 जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं। नागरिक अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह शिविर 12 जून से 14 जून तक संचालित होगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर ने शिविर के उद्देश्यों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों को एक ही स्थान पर शासन की अनेक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय की बचत होगी। @cmmadhyapradesh @jansamparkmp #jankalyanshivir #umaria #उमरिया - Umaria News