महरौनी: खितवास में मकानों के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिरा, लगभग 10 दिन पूर्व मासूम को लगा था करंट
ग्राम खितवास में मकानों के ऊपर से गुजरी हुई हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिरने से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। गनीमत रही कि उसे दौरान बिजली नहीं आ रही थी, अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। उक्त मामले में स्थानीय लोगों ने बिजली की लाइन को स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।