बक्सर: जिले में चलाए गए विशेष अभियान में 29 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 हजार रुपये जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Jun 30, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें से सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया। दहेज हत्याकांड में 01, एससी एसटी एक्ट में 2, आर्म्स एक्ट में 01, हत्याकांड में 01, हत्या के प्रयास में 09, चोरी में 01, शराब के सेवन में 11, शराब बरामदगी में 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।