औराई: औराई थाना क्षेत्र के एक गांव से दो चचेरी बहनें लापता, पड़ोस के दो युवकों पर साथ ले जाने का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव से दो चचेरी बहनों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोस के दो युवकों पर दोनों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे में औराई थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।