धनौरा: गजरौला के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी में सड़क टूटने के कारण मोहल्ले वासी परेशान, सड़क बनवाने की मांग #jansamasya
मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी के रहने वाले राजपाल सिंह, अशोक कुमार, वीर सिंह, जितेंद्र कुमार आदि मोहल्ले वासियों ने शुक्रवार को 1:30 पर जानकारी देते हुए बताया है कि उनके मोहल्ले की सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। जिसकी वजह से यहां से निकलने में छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत और परेशानी होती है। इतना ही नहीं कई बार इसमें बाइक सवार, स्कूटी सवार लोग घायल हो जाते है।