धनौरा: गजरौला थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले पूर्व वार्ड सभासद पति सहित अन्य का किया चालान
गजरौला थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया है की मारपीट कर शांति भंग करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार कर उनका संबंधित धारा में चालान किया है। जिसमें पूर्व वार्ड सभासद पति वीरेंद्र उर्फ लाल पुत्र पीतम सिंह, सतेराम पुत्र धर्मपाल सिंह, शीशपाल पुत्र यादराम सिंह, सुरेश पुत्र खचेडू सिंह आदि का संबंध धारा में चालान किया है।