धनौरा: बछरायूं के गांव कुआं खेड़ा में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हुई मौत, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा में जमीनी विवाद के चलते हुई थी मारपीट, उपचार के दौरान बुजुर्ग की हुई थी मौत, पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर किया चालान, आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा में जमीनी विवाद के चलते 3 मार्च को मारपीट हो गई थी। यह घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।