अंबिकापुर: ग्राम कदनई में पति-पत्नी ने बैठकर शराब पी, विवाद के बाद पत्नी ने डंडे और पत्थर से पति की पिटाई कर दी, पति की मौत
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कदनई में शुक्रवार और शनिवार की दरमियां की रात घर में बैठकर शराब पिया शराब पीने के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हो गया विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने पहले डंडे से पति की पिटाई की फिर पत्थर से प्रहार कर दिया शनिवार को जानकारी होने पर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित किया।