गोपालपुर: राजस्व अभिलेख ले जाने के विरोध में ग्राम कचहरी में जड़ा गया ताला
गोपालपुर प्रखंड स्थित तिनटंगा करारी पंचायत के खास महाल ग्राम कचहरी में राजस्व अभिलेख रंगरा अंचल ले जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम कचहरी में ताला जड़कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर राजस्व सेवाएं बंद होने से लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी रंगरा अंचल कार्यालय जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने