कांटेदार झाड़ियों में मिला नवजात, थाना प्रभारी ने बचाई जान
गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना से कुछ ही दूरी पर एक निजी कार शोरूम के बगल में घनी कांटेदार झाड़ियों में नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खुद झाड़ियों में उतरकर सावधानी से नवजात को बाहर निकाला। झाड़ियों में रहने के कारण बच्चे के शरीर और आंखों पर चोट व खरोंच के निशान मिले।
थाना प्रभारी ने बिना देर किए नवजात को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। आखिर नवजात को झाड़ियों में किसने और क्यों छोड़ा, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
Giridih, Giridih | Sep 11, 2026