मदनपुर: मदनपुर में मनरेगा कार्यक्रम के पदाधिकारी समेत कर्मियों का 5-6 माह से वेतन लंबित, आर्थिक परेशानी बढ़ी
मदनपुर के मनरेगा योजना में कार्यरत कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को पिछले पांच-छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि वेतन मद में आवंटन उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान लंबित है। वेतन नहीं मिलने से कर्मियों के सामने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, घरेलू खर्च और इलाज जैसी जरूरी जरूरतों को पूरा करने में कठि