हज़ारीबाग: इलाज के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप, परिजनों का उग्र प्रदर्शन
हजारीबाग के नवाबगंज स्थित एक निजी नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। मृतका पदमा प्रखंड के तिलैडीह गांव की सुशीला देवी बताई जा रही हैं।परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल ने न तो समय पर बेहतर इलाज किया और न ही किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर सर्टिफिकेट दिया।