ब्रह्मपुर: दक्षिणी ब्रह्मपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से गिरा 11,000 वोल्ट का पोल, बिजली आपूर्ति ठप, जल्द दूर होगी बाधा
ब्रह्मपुर प्रखंड के दक्षिणी इलाके में रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सुबह लगभग 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 11,000 वोल्ट के विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे पोल जोरदार आवाज के साथ धराशायी हो गया। हादसे के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई।