सिराथू: सुहेला गांव के पास तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, आधा दर्जन लोग हुए घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के सुहेला गांव के पास एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई है जिसमें बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।मंझनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार डायवर्सन की वजह से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई।इस हादसे मे कार क्षतिग्रस्त हो गई।घायलों को मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस वालों ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।