मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी कर 4 तस्करों सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग की टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 11 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब सेवन के आरोप में चार अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा गया।