नवाबगंज: बाराबंकी में सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीनने की कोशिश, दुकान के मैनेजर और गार्ड से की मारपीट, दो कारतूस लेकर फरार
बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दशहरा बाग चौराहे के पास स्थित साहू इलेक्ट्रॉनिक्स के बाहर दो युवकों ने हंगामा किया। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीनने का प्रयास किया और मौके से 12 बोर के दो कारतूस लेकर फरार हो गए।घटना के दौरान, आरोपियों ने दुकान मालिक और गार्ड के साथ अभद्रता की और उन्हें गालियां दीं।