विदिशा नगर: फर्जी इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे के मामले में नापतौल अधिकारी ने कहा- गंभीर मामला, सब्जी मंडी में चल रहे नकली कांटे
एक दिन पहले चुंगी नाके पर एक दुकान में युवक द्वारा रिमोट से इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे को नियंत्रित करने और वजन घटाने का मामला सामने आने के बाद सोमवार को नापतोल अधिकारी ने इसे अपराध बताया। विदिशा के सब्जी मंडी में भी कुछ व्यापारी इसी प्रकार के रिमोट से नियंत्रित होने वाले तोल कांटों का इस्तेमाल कर किसानों को लूटने का काम कर रहे हैं।