विदिशा नगर: गरीब परिवार के व्यक्ति के अकाउंट में 70 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ, मामला पहुंचा एडिशनल एसपी के पास
विदिशा के बंटी नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने महज 2 हजार रुपए के लालच में खाता खुलवाया जिसमें करीब 70 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हो गया l इतनी बड़ी रकम के ट्रांजेक्शन होने की जानकारी जब युवक को लगी तो वह घबरा गया और सीधे पुलिस के पास जा पहुंचा एसपी ऑफिस जाकर एडिशनल एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि एक अन्य व्यक्ति ने पैसे देकर हमारा खाता खुलवाया था ।