विदिशा नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में DM ने योजनाओं व लंबित आवेदनों की समीक्षा की, लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों को दिए नोटिस
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार को लंबित आवेदनो की समीक्षा बैठक के साथ-साथ विभागो के माध्यम से क्रियान्वित केन्द्रीय व राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं योजनाओं की अद्यतन स्थितियों का भी जायजा लिया है। समीक्षात्मक बैठक में अनुपस्थित रहने, शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए हैं।