कोल: मडराक, आगरा हाईवे पर चलती कार आग का गोला बनी, चालक ने जलती कार में से कूदकर बचाई जान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Sep 13, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के आगरा रोड हाईवे की है। जहां चलती हुई कार आग का गोला बन गई। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक ने जलती हुई कार में से कूद कर बमुश्किल अपनी जान बचाई। इधर राहगीरों ने कार में लगी आग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार बताया गया की शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लगी थी।