कोल: रामनगर में गाली-गलौज का विरोध करने पर मकान मालिक ने किराएदार के साथ की मारपीट, छत से फेंका, पुलिस में की शिकायत
Koil, Aligarh | Sep 13, 2025 रामनगर में गाली गलौज देने का विरोध करने पर दबंग मकान मालिक ने किराएदार के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान दबंग मकान मालिक ने मारपीट करते हुए किराएदार को छत से नीचे फेंक दिया। किराएदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर फैक्चर हुआ है। आरोप है कि उनका मकान मालिक प्रतिदिन गाली गलौज करता है।