बरियारपुर: पंचायत सचिवों की हड़ताल हुई संपन्न, 1 जून से पंचायत सचिव कार्यभार संभालेंगे
शुक्रवार को 4:00 सदर प्रखंड की पंचायत सचिव शुभम कुमार द्वारा बताया गया कि विभिन्न मांगों को लेकर हमारे संघ के द्वारा विगत 50 दिनों से हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे थे। कई मांग पर सरकार से वार्ताओं के बाद हम लोग अपना हड़ताल अब संपन्न कर चुके हैं। सभी प्रखंडों के पंचायत सचिव अपने-अपने प्रखंड में सोमवार से अपने प्रखंड में योगदान देंगे।