भगवानपुर: चूड़ियाला मोहनपुर गांव में अवैध कब्जे की शिकायत पर प्रशासन की टीम पहुंची, 10 लोगों के अवैध कब्जे को किया चिन्हित
रुड़की की भगवानपुर तहसील के चूड़ियाला मोहनपुर गांव में आज प्रशासन की टीम अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर पहुंची थी। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने 10 लोगों के द्वारा किए गए अवैध कब्जे को चिन्हित किया है। जिसके बाद अवैध कब्जे की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम भगवानपुर को सौंप दी जाएगी। जिसके बाद अवैध कब्जे के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जाएगी।