भगवानपुर: मोहल्ला कुम्हारान में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुम्हारान में लड़ाई झगड़ा करने वाले विशाल नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल विशाल लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था को भंग कर रहा था। पुलिस ने विशाल को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने विशाल के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।