भगवानपुर: शेरपुर खेलमऊ गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक ने पड़ोसी के घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
झबरेड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते शेरपुर खेलमऊ गांव में आकाशदीप के मकान में आग लगने वाले रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है। रजनीश ने पड़ोसी बंद मकान में आग लगा दी थी। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया था। पुलिस ने रजनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है।