मेरठ के भोला झाल में दर्दनाक हादसा, 25 वर्षीय युवक की डूबने से गई जान #News #reporting/ #awareness
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के भोला झाल में रविवार शाम नहाने के दौरान 25 वर्षीय समीर (निवासी तारापुरी, लिसाड़ी गेट) की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि समीर अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। समीर अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियों को छोड़ गया है, जिनमें सबसे छोटी बेटी मात्र दो माह की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।