चौरीचौरा: सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
चौरी चौरा तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कुंवर सचिन सिंह ने किया जिसमें उन्होंने आए हुए फरियादियों की समस्यायों को सुना और निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया और इस दौरान उनके समक्ष कुल 115 मामले आए और मौके पर 08 मामलों का निस्तारण हुआ शेष मामलों को संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए निर्देशित किया ।