बिहारीगंज: बिहारीगंज में मारपीट और रंगदारी मामले का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
मारपीट और रंगदारी मामले के प्राथमिकी अभियुक्त प्रवेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 30 सितंबर 2025 का है। प्राथमिकी के अनुसार, मारपीट, रंगदारी मांगने और हथियार दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।