गाज़ियाबाद: जल पूर्ति की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मेयर सुनीता दयाल ने नवयुग मार्केट में जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
भीषण गर्मी में लोगों के लिए जल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था करने में नगर निगम जुट हुआ है। सोमवार को मेयर सुनीता दयाल ने जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी को निर्देशित किया कि जनरल विभाग के सभी अधिकारी 24 घंटे जल आपूर्ति की व्यवस्था में जुटे रहे। शहर के लोगों को पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिए और सभी नलकूप ठीक होने चाहिए।