गाज़ियाबाद: ट्रक से सामान चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को लिंक रोड पुलिस ने कड़कड़ मॉडल कट से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस ने ट्रक से सामान चोरी करने वाले दो अभियुक्त अरुण और अनीश को कड़कड़ मॉडल कट से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष लिंक रोड ने बताया कि बीती 5 मई 2024 को जितेंद्र ने अपने ट्रक के अंदर से सामान चोरी होने का मुकदमा थाना लिंक रोड पर दर्ज कराया था, जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किया हुआ सामान बरामद किया गया है।