गाज़ियाबाद: मेयर सुनीता दयाल ने लिंक रोड नाले की सफाई का किया औचक निरीक्षण
नगर निगम ने गाजियाबाद के अंदर मानसून के समय जल भराव की समस्या से निपटने के लिए 500 नालों की सफाई का लक्ष्य तय किया है। सोमवार को मेयर सुनीता दयाल लिंक रोड पहुंची और वहां पर नाले की सफाई का औचक निरीक्षण किया। मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर सुपरवाइजर से जाना की नाले की सफाई किस तरह से की जा रही है और उसे जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।