बदायूं: नदवारी गांव में कहासुनी के बाद पांच लोगों ने एक युवक पर गड़ासा से हमला कर उसे घायल किया
Budaun, Budaun | Dec 15, 2025 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के नदवारी गांव में कहासुनी होने पर पांच लोगों ने कल्लन पुत्र मुंशीलाल बाल्मीकि के गड़ासा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल कल्लन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कल्लन मुंबई रहते हैं और वह अपने गांव आए हुए थे।