बदायूं: खितौलिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को ईट मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Dec 15, 2025 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के खितौलिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर 50 वर्षीय नरेश पाल पत्र मुकंदी को एक युवक ने ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल नरेश पाल का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। वही डॉक्टर ने नरेश पाल की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया।