बदायूं: चंदोखर गौटिया में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Dec 15, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चंदोखर गौटिया के रहने वाले विपिन का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते कमरे में बंद होकर विपिन ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पड़ोस और मोहल्ले के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। विपिन के परिजन दिल्ली में रहते हैं।