बदायूं: बदायूं के कछला कुष्ठ आश्रमों में स्काउट गाइड ने 105 कुष्ठ रोगियों को दैनिक उपयोग की सामग्री और पौष्टिक भोजन वितरित किया
Budaun, Budaun | Dec 14, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला में भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में रविवार को पांच बजे के आसपास मां भागीरथी गंगा तट के दोनों ओर बने कुष्ठाश्रमों में मानवता और सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। स्काउट टीम ने 105 कुष्ठ रोगियों को दैनिक उपयोग की सामग्री तथा पौष्टिक भोजन वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।