सुपौल: पुराने वाहनों के लंबित पंजीकरण का अवसर, 31 दिसंबर तक करें आवेदन
Supaul, Supaul | Sep 25, 2026 सुपौल जिले के ऐसे वाहन मालिक, जिनके पुराने वाहन ऑफलाइन माध्यम से निबंधित हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड ऑनलाइन परिवहन व्यवस्था में दर्ज नहीं है, उनके लिए राहत की खबर है। जिला परिवहन कार्यालय, सुपौल की ओर से पुराने वाहनों के निबंधन संबंधी अभिलेखों को ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए बैकलॉग एंट्री की प्रक्रिया शुरू की गई है।