माडा: माड़ा इलाके में 180 मिमी बारिश, नदी-नाले उफान पर, कई इलाकों में आवागमन बंद, घरों में घुसा पानी
देर रात से प्रारंभ हुयी बारिश ने सिंगरौली जिले में कहर बरपा दिया है। जिले के शहरी इलाकों सहित ग्रामीण इलाकों में जलजमाव की स्थिति निर्मित हो गयी है। बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है माड़ा क्षेत्र का इलाका। इस इलाके में रात से लेकर सुबह 9 बजे तक में 180 एमएम बारिश हो गयी है। जिले में इस तरह की बारिश ने पिछले पचास वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है।