कटरा: जितवारपुर गांव में अवैध खनन पर हुई कार्रवाई, थाने में प्राथमिकी दर्ज
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे में मिट्टी खनन के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान एक जेसीबी जब्त की गई है। हथौड़ी थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि जेसीबी मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खनन विभाग और पुलिस ने यह कार्रवाई किया है।