तरबगंज: वजीरगंज थाने की महिला आरक्षी ने बताए महिलाओं को कानूनी अधिकार,महिलाओं से संवाद कर किया जागरूक
वज़ीरगंज थाने की महिला आरक्षी रूबी सिंह ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार बताते हुए जागरूक किया। महिला आरक्षी ने कस्बे, अस्पताल व झिलाही मोड़ सहित अनेक स्थानों पर महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें जागरूक किया। महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं से बचाव के लिए 1090, 112 सहित मोबाइल नम्बरों से सहयोग के तरीके बताए।