तरबगंज: अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर आधा दर्जन गृहस्थी स्वाहा,वजीरगंज के नौबस्ता की घटना
वजीरगंज थानाक्षेत्र के नौबस्ता में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से आधा दर्जन लोगों की गृहस्थी जल कर स्वाहा हो गयी। भीषण गर्मी में अचानक लगी आग की चपेट में आने से गृहस्थी के समान जलकर राख हो गये, सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और ग्रामीण ने कड़ी मशकत कर आग पर काबू पाया,अग्निकाण्ड में करीब एक लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा।