तरबगंज: वजीरगंज कस्बे में 3 दिन से खड़ी अज्ञात बाइक को पुलिस ने किया जब्त, की जा रही है जांच
वजीरगंज कस्बे के अयोध्या गोंडा मार्ग पर झिलाही मोड़ स्थित एक घर के पास से तीन दिन से खड़ी अज्ञात बाइक को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया।गृहस्वामी सुशील भारती ने बताया कि तीन दिन से बाइक खड़ी है जिसे कोई लेने नहीं आया। अज्ञात बाइक के खड़े होने की सूचना थाने पर दी गयी।प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बाइक को थाने मंगवा लिया गया जांच की जा रही है