जमुई: मलयपुर में बेखौफ चोरों ने घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो चुराने की कोशिश की, वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Feb 11, 2026 जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना ने एक बार फिर पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना से महज़ करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पतोना चौक स्थित सिम्मी रेस्टोरेंट के पास मंगलवार देर रात घर के सामने खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो चोरी करने का प्रयास किया गया। घटना रात करीब 1:51 बजे की बताई जा रही है।