जमुई: होमगार्ड जवानों ने सदर अस्पताल की सुरक्षा की कमान संभाली, बिचौलियों पर अब रहेगी कड़ी निगाह
Jamui, Jamui | Feb 11, 2026 समानता दुर्गा पाड़ा नामक कंपनी के तहत तैनात सुरक्षा गार्ड की समय अवधि समाप्त होने के बाद अब सदर अस्पताल के सुरक्षा की कमान होमगार्ड जवानों को मिल गई है। इसके लिए 30 होमगार्ड जवानोँ की मांग अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई थी। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे तक फिलहाल 16 जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है और गुरुवार तक अन्य सभी जवान भी तैनात रहेंगे।