कुर्था: कुर्था में प्रस्तावित मॉडल स्कूल निर्माण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
Kurtha, Arwal | Jul 4, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय, कुर्था परिसर में प्रस्तावित मॉडल स्कूल निर्माण के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध भूमि, पहुंच मार्ग, जल निकासी तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।