इटावा: पुरानी दीवानी के पास नाले में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Feb 8, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एसएसपी आवास के समीप बनी पुरानी दीवानी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में गुरुवार को नाले में पड़ा देख राहगीरों ने शव की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस म्रतक के शव को शिनाख्त हेतु शव ग्रह में रखवाया। वहीं म्रतक के पास से रनवीर सिंह पुत्र श्याम सिंह नाम का एक आईकार्ड व शराब का पौआ भी पुलिस ने बरामद किया है।