इटावा: सैफई पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
Etawah, Etawah | Feb 8, 2024 सैफई पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 30 अप्रैल 2023 को युवक अंकित यादव ने गोली मारकर आत्महत्या की थी। रम्पुरा गांव से दोपहर 2 बजे मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया है।