बिलासपुर में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और बाजार में वस्तुओं की सही माप-तोल सुनिश्चित करने के लिए नापतोल विभाग बिलासपुर की ओर से निरीक्षण अभियान चलाया गया। विभाग द्वारा लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट (LM Act) के तहत कुल 162 निरीक्षण किए गए, जबकि पैकेज्ड कमोडिटीज रूल्स के तहत 154 निरीक्षण किए गए।
विभाग की ओर से दोनों श्रेणियों में कुल 316 निरीक्षण किए गए। इस दौरान नियमों की अनदेखी से जुड़े 22 मामले दर्ज किए गए।
विभागीय अधिकारी प्रवीण के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।