कायमगंज: गांव बबुरारा में परचून दुकान से हुई चोरी, चोरों ने ₹160000 नगद, सोने के कुंडल और अंगूठी चुराई, पुलिस जांच में जुटी
नवाबगंज के गांव बबुरारा निवासी राजू अपने घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं।बुधवार रात 11बजे दुकान बंद करके सोने चले गए थे।गुरुवार सुबह जब ग्राहक सामान खरीदने आया। तो राजू ने पैसे वापस करने के लिए गुल्लक देखी। गुल्लक टूटा और उल्टा पड़ा था।साथी दुकान में रखा एक बक्सा जिसमें 160000 रुपए की नगदी और एक जोड़ी कुंडल और एक सोने की अंगूठी गायब थी।पुलिस जांच में जुटी