बीदासर: मानपुरा में झोपड़ी में आग लगने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत
Bidasar, Churu | May 18, 2026 बीदासर। मानपुरा गांव की रोही में खेत पर बनी झोपड़ी में आग लगने से 11 वर्षीय मोनिका और 9 वर्षीय डाली की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों बहनें झोपड़ी में सो रही थीं। चूल्हे से निकली चिंगारी से आग भड़क गई और पूरी झोपड़ी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने आग बुझाई, पर तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।